सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Players left for Dehradun to take karate training

Champawat News: कराटे का प्रशिक्षण लेने देहरादून रवाना हुए खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Players left for Dehradun to take karate training
देहरादून में होने वाले कराटे प्र​​शिक्षण के लिए चयनित लोहाघाट के ​खिलाड़ी कोच के साथ । स्रोत: क
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में आयोजित होने वाले कराटे प्रशिक्षण के लिए चंपावत जिले के खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों और लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून के आमवाला इंडोर स्टेडियम में 10 दिनी कराटे कैंप का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए जिले से 19 खिलाड़ियों का कैंप में प्रशिक्षण लेने के लिए चयन हुआ है। कैंप में अभिषेक कुंवर, दीपांशु बिष्ट, गौरव बोहरा, मोहित पांडेय, अमन सक्टा, योगेश जोशी, विनय बोहरा, करन सामंत, भावना अधिकारी, अनामिका बिष्ट, प्राची ओली, गुंजन पालीवाल, अदिति कुंवर, सोनाक्षी, चाहत पंत, निशा, चंद्रकला, प्रेरणा नेगी, राहुल गिरी, अमन कालाकोटी आदि खेल की बारीकियां सीखेंगे। टीम के साथ पाटी ब्लाॅक के खेल प्रशिक्षक बहादुर सिंह फर्त्याल हैं। खिलाड़ियों को डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत आदि ने शुभकामनाएं दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed