{"_id":"69c9675cd2da304750047eb9","slug":"preparations-begin-for-the-district-bar-association-elections-champawat-news-c-229-1-alm1014-137314-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला बार एसोसिएशन चंपावत के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रस्तावित तिथि सात मई निर्धारित की गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनाव के निष्पक्ष संचालन के लिए अधिवक्ता यतीश चंद्र जोशी को मुख्य चुनाव अधिकारी और अधिवक्ता रोहित जोशी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी यतीश चंद्र जोशी ने जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में पारित प्रस्तावों के आधार पर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी है। सहायक चुनाव अधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिन अधिवक्ताओं ने अपना शुल्क जमा कर दिया है उन्हें प्रमाणित सदस्य सूची निर्वाचन आयोग को 31 मार्च तक उपलब्ध कराने होंगे। उन्हें पूरे वित्तीय वर्ष का बैंक स्टेटमेंट, बार एसोसिएशन के सभी बायलॉज की प्रमाणित प्रति और चुनाव में महिला आरक्षण से संबंधित पदों की जानकारी भी प्रस्तुत करनी होगी। चुनाव व्यय के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि भी 31 मार्च तक निर्वाचन आयोग को जमा कराना अनिवार्य है।
बार संघ चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम
सहायक चुनाव अधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 से 18 अप्रैल तक सूची में शामिल अधिवक्ताओं को घोषणा पत्र प्रस्तुत करने और किसी भी प्रकार की आपत्ति शपथ-पत्र सहित दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। 25 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 27 और 28 अप्रैल को नामांकन पत्रों का वितरण होगा। 29 और 30 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार मई को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पांच मई को अंतिम वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। सात मई को मतदान और मतगणना होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
Trending Videos