सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roster issued for distribution of gas cylinders

Champawat News: गैस सिलिंडर के वितरण के लिए रोस्टर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Roster issued for distribution of gas cylinders
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में गैस वितरण के लिए रोस्टर जारी हो गया है। लोहाघाट, देवीधुरा, टनकपुर और चंपावत के ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर आपूर्ति होगी।
Trending Videos

लोहाघाट गैस सर्विस 22 मार्च को खेतीखान, 23 मार्च को हथरंगिया, जीजीआईसी व ट्रेजरी क्षेत्र, 24 मार्च को ढेरनाथ और 25 मार्च को पिथौरागढ़ रोड व डाक बंगला रोड में गैस वितरण होगा। 26 मार्च को पोखरखाल, 27 मार्च को ठाडादूंगा व बोट हाउस, 28 मार्च को पुल्ला, 29 मार्च को कलीगांव व डेसली और 30 मार्च को चौमेल क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 31 मार्च को फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई, लोहावती वार्ड में वितरण होगा। जबकि एक अप्रैल को पाटी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीधुरा गैस सर्विस 23 मार्च को कानीकोट, 24 को मूलाकोट, 25 को बांस बावड़ी और 26 मार्च को चौड़ाकोट व सिमलाखेत में गैस का वितरण किया जाएगा। चंपावत गैस सर्विस 22 मार्च को मादली, छतार, जीआईसी चौक, ब्लॉक, चौकी और कफलांग क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी।
इसके अतिरिक्त टनकपुर के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण सोमवार को नायकगोठ, बोरागोठ में, मंगलवार को कार्की फॉर्म, आमबाग, छीनीगोठ में, बुधवार को मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, बृहस्पतिवार को ककराली गेट, थवालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ में होगा। शुक्रवार को विष्णुपुरी कॉलोनी में शनिवार को ज्ञानखेड़ा, विचई और रविवार को सूखीढांग और पूर्णागिरि में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed