सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Surface parking in Lohaghat to be expanded; space to be created for 11 more vehicles.

Champawat News: लोहाघाट में सरफेस पार्किंग का होगा विस्तार, 11 और वाहनों के लिए बनेगी जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Surface parking in Lohaghat to be expanded; space to be created for 11 more vehicles.
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट नगर में सरफेस पार्किंग निर्माण के लिए द्वितीय चरण में 39.52 लाख रुपये की धनराशि मिली है। जल्द पार्किंग विस्तार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पार्किंग बनते ही वाहनों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर होने उम्मीद है।

नगर के ऋषेश्वर पुल के समीप दो चरणों में सरफेस पार्किंग निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट को सौंपी गई थी। प्रथम चरण में करीब 72 लाख रुपये की लागत से 16 वाहनों की क्षमता वाला पार्किंग का निर्माण किया गया, इसके बाद पार्किंग क्षमता बढ़ाने के लिए द्वितीय चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब 39.52 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। द्वितीय चरण के तहत पार्किंग का विस्तार किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान नदी की ओर दो सुरक्षा दीवारें बनाई जाएंगी। पार्किंग परिसर में टाइल्स बिछाई जाएंगी, इसके अलावा चारों ओर रेलिंग भी लगाई जाएगी। पार्किंग के भीतर वाहन चालकों को 11 अतिरिक्त वाहनों के खड़े होने की सुविधा मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन :
सरफेस पार्किंग का चार से छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्किंग क्षमता बढ़ने से नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगी।
विज्ञापन

कमलेश त्रिपाठी, अपर सहायक अभियंता, निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed