{"_id":"69bed44928773640d707b224","slug":"the-condition-of-a-woman-deteriorated-in-the-purnagiri-dham-area-and-she-died-champawat-news-c-229-1-shld1007-137003-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में महिला की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में महिला की हालत बिगड़ी, दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत )। मां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल में भेजा। इधर, परिजनों ने बताया कि महिला को बीपी की समस्या थी। मां के दर्शन कर लौटते समय उनकी हालत बिगड़ी।
शनिवार को अस्पताल में यूपी के जिला एटा, गांव अलीगंज मानपुर निवासी रवि ने बताया कि वह अपनी मां मालती देवी (53) पत्नी उवेंद्र सिंह और परिवार के 10 सदस्यों के साथ मां के दर्शन के लिए आए थे। वह शुक्रवार दोपहर एक बजे की ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और इसके बाद वह मां के धाम के लिए आगे बढ़ गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने मां के दर्शन किए। इसके बाद वह नीचे उतरे तो रास्ते में काली मंदिर के समीप मालती देवी की हालत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां जांच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की बहू रागनी ने बताया कि उनकी सास को बीपी की समस्या थी और सास के कहने पर ही वह मां के दर्शन के लिए आए थे। परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव साथ ले गए। महिला पहले से ही बीपी की मरीज बताई गई है।
Trending Videos