{"_id":"69cd57573a2bd84df707c163","slug":"the-foundation-day-of-the-fifth-battalion-was-celebrated-with-great-pomp-champawat-news-c-229-1-shld1026-137448-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पंचम वाहिनी के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पंचम वाहिनी के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पंचम वाहिनी परिसर में रस्साकस्सी में दमखम दिखाते हिमवीर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने बुधवार को 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वाहिनी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें हिमवीरों, संदीक्षा परिवार की महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। जलेबी दौड़ में रियांश प्रथम, चीरू द्वितीय, वेदांत तृतीय रहे। स्पून विद मार्बल दौड़ में कुंज प्रथम, आकृति द्वितीय, अर्नव तृतीय रहे। 60 मीटर अंडर 14 दौड़ बालक वर्ग की दौड़ में बीराज प्रथम, प्रतीक द्वितीय, प्रत्यक्ष पांडेय, तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, प्रिंसी द्वितीय, दक्षता तृतीय रहे। म्यूजिक दौड़ में अश्विनी प्रथम, सोनम द्वितीय, एसआई मनोरमा देवी तृतीय रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसएसबी-ए की टीम ने बी को 2-1 से हराया। रस्साकसी में संदीक्षा परिवार और एसएसबी जवानों की टीम ए ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट खरात अजित सूर्याकांत, डॉ. त्सेवांग डोलमा रहे।
Trending Videos