{"_id":"69da826fcdf647b2a00c2b67","slug":"traffic-on-pithoragarh-tanakpur-nh-will-remain-closed-overnight-for-three-days-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137840-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर तीन दिन तक रातभर बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर तीन दिन तक रातभर बंद रहेगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित स्वाला डेंजर जोन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच-9 पर स्वाला भू-स्खलन क्षेत्र में चल रहे सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों के कारण तीन दिन तक रात्रिकालीन यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एनएच खंड को सुरक्षात्मक कार्य अप्रैल के अंत तक करने हैं। ऐसे में एनएच खंड ने प्रशासन से रात के समय यातायात बंद रखने का अनुरोध किया था जिस पर प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
एनएच पर 13 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एनएच खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में पहाड़ी को स्थिर करने के लिए कुल पांच बेंच बनाई जानी हैं। इनमें से तीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चौथी बेंच पर सीसी क्लैडिंग वॉल का कार्य जारी है। यह कार्य अप्रैल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रतिबंध के दौरान केवल एंबुलेंस जैसे आपातकालीन चिकित्सा वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। पुलिस और संबंधित एसडीएम को प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
21 करोड़ से किया जा रहा है कार्य
टनकपुर-चंपावत एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में सुरक्षात्मक कार्य 21 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। डेंजर जोन पर करीब 25 मीटर क्षेत्र एनएच खंड स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में मलबे को रोकने के लिए 35 मीटर ऊंची दीवार बनाई जा रही है। सड़क के निचले हिस्से पर 10.30 मीटर ऊंची मजबूत दीवार बनाने का कार्य भी जारी है। निर्माण कार्य के बाद यहां पर एक बार में दो वाहन आवाजाही कर सकेंगे। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में पांच-पांच मीटर की दीवारें बनाई जा रही हैं।
Trending Videos