{"_id":"690bb20694f800cd2a00a484","slug":"ukd-will-contest-the-elections-with-full-force-in-2027-major-santosh-champawat-news-c-229-1-cpt1004-131488-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में दमखम के साथ चुनाव मैदान पर उतरेगी यूकेडी : मेजर संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में दमखम के साथ चुनाव मैदान पर उतरेगी यूकेडी : मेजर संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यूकेडी की केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेजर संतोष भंडारी और केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी तीन दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2027 में सीएम के खिलाफ चंपावत में यूकेडी मजबूत प्रत्याशी को खड़ा कर चुनाव मैदान में उतरेगी।
नगर के एक निजी होटल में यूकेडी जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता हुई। केंद्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेजर संतोष और केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ कमीशन का खेल चल रहा है। सवाल करने वालों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाेल्ज्यू के धाम में आकर उन्होंने प्रदेश में न्याय की गुहार लगाई है।
कहा कि जनता परेशान है, उनकी सुनने वाला कोई नहीे है। कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सरकार को बनाने में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान देखने को मिला था। लेकिन आज महिलाओं के खिलाफ लगातार अन्याय हो रहा है। प्रदेश सरकार नशे और खनन के साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। जब तक पर्वतीय क्षेत्र के लोग अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ेंगे तब तक यह राष्ट्रीय दल इसी तरह अत्याचार करते रहेंगे। कहा कि इस बार राज्य की जनता ने राष्ट्रीय दल को नकारते हुए यूकेडी को अपना अमूल्य मत चुनावों में देना चाहिए।
Trending Videos