सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Viral outbreak in children: Cases of cold, cough and fever on the rise

Champawat News: बच्चों में वायरल का प्रकोप सर्दी-खांसी, बुखार के मामले बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Viral outbreak in children: Cases of cold, cough and fever on the rise
विज्ञापन
चंपावत। जिले में हो रहे लगातार मौसम परिवर्तन का असर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़त दर्ज की जा रही है।
Trending Videos

ओपीडी में मरीजों की संख्या 397 के पार पहुंच गई। बड़ी संख्या सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से वायरल बुखार और गले में खराश के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। खासकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे इस संक्रमण की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वामी दयाल का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
--
चिकित्सकों की सलाह
बच्चों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रखें
साफ और सुरक्षित पानी पिलाएं
बुखार तीन दिन से अधिक रहने पर तुरंत जांच कराएं
बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न दें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed