{"_id":"6a2457d5b7b7b1cc4008d110","slug":"youth-arrested-for-raping-minor-champawat-news-c-229-1-shld1026-140102-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की 17 वर्षीय बालिका को परिजनों ने निजी अस्पताल में दिखाया। जहां परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली चंपावत में आरोपी युवक सुमित मिश्रा (25) निवासी आवास विकास कॉलोनी, पीलीभीत के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक और नाबालिग एक दुकान में साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने। किशोरी को समस्या होने पर उसे निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने चाइल्ड हेल्प लाइन को दी। चाइल्ड हेल्प लाइन ने नाबालिग की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद