फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   180-foot-long Tricolour becomes the main attraction.

Haridwar News: 180 फीट लंबा तिरंगा बना मुख्य आकर्षण

Wed, 12 Aug 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
180-foot-long Tricolour becomes the main attraction.
फोटो...
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे गूंजे
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। यात्रा आर्य नगर चौक से शुरू होकर चंद्राचार्य चौक पर समाप्त हुई। इसमें शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन किया। मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। यह स्वाभिमान, एकता और वीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फीट लंबा तिरंगा था, जिसे एनसीसी के छात्रों ने भारत माता के उद्घोष के साथ उठाया।
विज्ञापन

हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed