फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Commuting difficulties due to bad roads

Haridwar News: खराब सड़क से आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 12 Aug 2026 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Commuting difficulties due to bad roads
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। धनपुरा अड्डे से शुरू होकर झंडा चौक अली चौक होते हुए शिव मंदिर पीठ बाजार तक जाने वाले मार्ग पर सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
टूटी सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अधिकारियों की अनदेखी से परेशान होकर ग्रामीणों ने अब अपनी आवाज शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मोहम्मद सलीम ने बताया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि, उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचे और जल्द कार्रवाई हो सके। गांव के लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द सड़क की मरम्मत व पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं कराया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद भी यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed