{"_id":"6a7c627b60149f15c1088803","slug":"woman-crushed-to-death-by-school-bus-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152615-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूल बस से कुचलकर महिला की मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूल बस से कुचलकर महिला की मौत, चालक मौके से फरार
Wed, 12 Aug 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर, मेरठ के ध्यानार्थ
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल की बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आसपास लगे कैमरे खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शीबा (35) निवासी कस्बा शेरकोट धामपुर जिला बिजनौर परिवार के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में रह रही थीं। बुधवार की सुबह वह काम के लिए घर से निकली थी। ऊंचे पुल पर पहुंचते ही अचानक तेज रफ्तार से आई स्कूल की बस की चपेट में आ गई। बस से कुचले जाने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी, रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।