{"_id":"69b14f3d202fdc4942066102","slug":"260-landlords-fined-26-million-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145976-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 260 मकान मालिकों पर 26 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 260 मकान मालिकों पर 26 लाख का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र में चलाया अभियान, 1500 लोगों का कराया सत्यापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 26 मकान मालिकों पर 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सभी को किरायेदार व घरेलू नौकरों का सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, मजदूरों और फड़-ठेली लगाने वालों का सत्यापन किया। साथ ही ऐसे मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों की जांच भी की गई जिन्होंने अपने वहां कार्य करने वालों को सत्यापन नहीं कराया था। जांच में कई ऐसे मामले सामने आए, जहां किरायेदारों या कर्मचारियों का पुलिस रिकॉर्ड में सत्यापन नहीं कराया गया था। ऐसे मामलों में पुलिस ने संबंधित मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया गया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 260 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालान किए गए हैं। प्रत्येक पर 10-10 हजार कुल 26 लाख जुर्माना लगाया गया। चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई है। लगातार सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos