{"_id":"69b156e82b9bc6b05b066d67","slug":"one-arrested-two-absconding-in-connection-with-slaughter-of-protected-animals-in-a-house-under-construction-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145967-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार हटाने पर हुआ विवाद, एक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार हटाने पर हुआ विवाद, एक को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार हटाने की बात कहने पर विवाद हो गया। दो युवकों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, दीपक धीमान निवासी शेखुपुरा कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी शिवम सैनी और मन्नू सैनी की कार उसके घर के बाहर खड़ी थी। उसने उनसे कार हटाने को कहा तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसमें दीपक को कई चोटें आईं। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद घायल दीपक को मेला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos