{"_id":"69b16f6d1c354fb3e2042c27","slug":"dm-inspects-construction-projects-before-the-pilgrimage-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-625-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यात्रा से पहले निर्माण पूरे करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यात्रा से पहले निर्माण पूरे करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग पैदल और हिल बाईपास पर कर रहा निर्माण कार्य
- सिंचाई विभाग को मिली है ड्रेनेज सिस्टम को तैयार करने की जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार हिल बाईपास रोड और मां मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग उत्तराखंड को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिक श्रमिक और संसाधन बढ़ाने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया और चिह्नित स्थानों पर समय से पहले सुरक्षा दीवार बनाने को कहा।
साथ ही पिछले मानसून में खिसकी पहाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस और घास लगाने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार पर खड़े वाहनों को हटाने और अलग पार्किंग स्थल चिह्नित करने को कहा। नगर निगम को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओमजी गुप्ता, राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल, अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, प्रवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos