{"_id":"69b15f357817515ac5030903","slug":"video-haridwar-five-day-long-nyay-samhita-exhibition-concludes-at-bairagi-camp-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बैरागी कैंप में पांच दिन चली ‘न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बैरागी कैंप में पांच दिन चली ‘न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का समापन
देश की नई न्याय संहिताओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बैरागी कैंप में आयोजित राज्यस्तरीय ‘न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। सात मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी पांच दिनों तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों ने पहुंचकर नई न्याय व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।
उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय न्याय प्रणाली में हुए हालिया बदलावों, तकनीकी सुधारों और नागरिकों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों से लोगों को अवगत कराना था। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कानून से जुड़ी बारीकियों को समझा। प्रदर्शनी में न्याय संहिता के प्रावधानों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया।
समापन पर हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य सहित कई अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई न्याय संहिताओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काफी मदद मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।