{"_id":"69b10f293dd92faf6e0817a0","slug":"video-weather-changes-in-shahjahanpur-fog-prevails-since-morning-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather: शाहजहांपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: शाहजहांपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाई रही धुंध
Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में मौसम ने फिर से अपना रुख बदला है। बुधवार सुबह धुंध छाई रही। सुबह नौ बजे तक दृश्यता करीब सौ मीटर तक रही। धूप खिलने तक धुंध बनी रही। खासतौर पर होली के बाद गरमी तेजी से बढ़ने लगी है। मार्च माह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मार्च माह में सामान्य अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं, वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है। मंगलवार सुबह भी थोड़े समय के लिए धुंध छाई रही थी लेकिन इसका शहर में असर नजर नहीं आया था। बुधवार सुबह शहर में धुंध के कारण दृश्यता सौ मीटर रह गई। सुबह जब लोग घर से निकले तो घनी धुंध छाई हुई थी। सुबह सात बजे धुंध थोड़ी छंटी। नौ बजे तक धुंध बनी रही। धूप निकलने के बाद धुंध छंटी। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि एक-दो दिन हल्की धुंध रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मंगलवार के तापमान से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।