सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A drinking water facility built at the bus stand at a cost of lakhs from MP funds has been closed for years

Haridwar News: बस अड्डे पर सांसद निधि से लाखों खर्च बनाया प्याऊ सालों से बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
A drinking water facility built at the bus stand at a cost of lakhs from MP funds has been closed for years
विज्ञापन
बस अड्डे पर सांसद निधि से लाखों खर्च बनाया प्याऊ सालों से बंद
Trending Videos

- लाखों खर्च के बाद भी यात्रियों को नहीं मिल रहा पानी, टोंटियां गायब
हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के हरिद्वार बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद निधि से बनाया गया प्याऊ वर्षों से बंद पड़ा है। लाखों रुपये खर्च कर बनाया यह प्याऊ लापरवाही का प्रतीक बन गया है। विभाग की अनदेखी के चलते इसकी हालत बदहाल हो चुकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार के तत्कालीन सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के पहले कार्यकाल के दौरान यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ बनवाया गया था। मगर समय के साथ इसकी देखरेख नहीं होने के कारण यह पूरी तरह बंद हो गया है। प्याऊ की टोंटियां भी गायब हो चुकी हैं और अब इसका उपयोग पेयजल के बजाय पार्सल का सामान रखने के लिए किया जा रहा है। कई बार यहां भिखारी भी बैठकर आराम करते दिखाई देते हैं। ऐसे में बस अड्डे पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं अब यहां पार्सल का सामान रखने का ठिकाना बना दिया गया है। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे जैसे व्यस्त स्थान पर पेयजल की व्यवस्था बेहद जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि दो प्याऊ पहले से बने हुए हैं। इसलिए ज्यादा समस्या नहीं है। फिर भी बंद पड़े प्याऊ को चालू करने के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed