सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notice issued to Pushpak Gas Agency after viral video

Haridwar News: वायरल वीडियो के बाद पुष्पक गैस एजेंसी को नोटिस किया जारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to Pushpak Gas Agency after viral video
विज्ञापन
- एजेंसी संचालक को दो दिन में स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश
Trending Videos

हरिद्वार। कनखल स्थित पुष्पक गैस सर्विस (भारत गैस) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो होने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी संचालक को दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब 40 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक वाहन दिखाई दे रहा है जिस पर पुष्पक गैस एजेंसी, हरिद्वार (भारत गैस) लिखा हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति वाहन के अंदर खड़ा है। वीडियों में दिखाई दे रहे व्यक्ति की ओर से सिलिंडरों की कालाबाजारी करने की आशंका जताई जा रही है जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि मौके पर मौजूद लोगों की ओर से पूछताछ किए जाने पर वाहन चालक वहां से वाहन लेकर चला जाता है। मामले का संज्ञान लेते हुए पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। डीएसओ ने कहा कि उच्चाधिकारियों की ओर से समय-समय पर बैठकों, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से गैस वितरण और सुरक्षा संबंधी स्पष्ट निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की गतिविधि एजेंसी की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। दो दिन के भीतर इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed