सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhagwandas B won the cricket match by eight runs

Haridwar News: क्रिकेट में भगवानदास बी ने आठ रनों से जीता मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bhagwandas B won the cricket match by eight runs
विज्ञापन
- श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में शुरू हुआ वार्षिकोत्सव
Trending Videos

हरिद्वार। श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, योगासन और संस्कृत भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जबकि समापन समारोह में अखिल भारतीय संस्कृत शोध सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि प्रत्येक छात्र में राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व की भावना का विकास होना चाहिए। क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में भगवानदास बी और ऋषिकुल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। ऋषिकुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भगवानदास बी टीम ने ऋषिकुल की टीम को आठ रन से हराया। इस मैच में रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच पंजाब सिंध क्षेत्र और उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में चेतन ज्योति और गुरुकुल की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें गुरुकुल ने 60 रन से जीत दर्ज की। ईशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक अन्य मुकाबले में भगवानदास सी और उदासीन की टीमों के बीच मैच खेला गया। उदासीन ने 6 ओवर में 79 रन बनाए, जबकि भगवानदास सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच गणेश घोषित किए गए।
इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के उप निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, ऋषिकुल विद्यापीठ के आचार्य डॉ. नवीन पंत, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. अंकुर कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed