{"_id":"69b6c60349a916f0c50958ed","slug":"haridwar-and-nainital-win-the-first-state-level-netball-competition-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146164-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार व नैनीताल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार व नैनीताल विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार में प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
- हरिद्वार ने नौ अंकों के अंतर से फाइनल ट्रॉफी की अपने नाम
प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार व नैनीताल विजयी
हरिद्वार। शिवडेल स्कूल रानीपुर के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित दो दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में स्वामी शारदपुरी और स्वामी केशवानंद ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समापन से पहले मैदान में सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार और नैनीताल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिद्वार की टीम ने 10 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी और देहरादून की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां टिहरी ने 7 अंकों से जीत हासिल की। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून और हरिद्वार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें देहरादून विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और उधम सिंह नगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार और टिहरी की टीमें आमने-सामने रहीं। हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि देहरादून की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में नैनीताल और देहरादून के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीताल ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में हरिद्वार की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर उत्तराखंड नेटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार तोमर, उपसचिव अमित गिडियाल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद पैनूली, सचिन सैनी, शालू तोमर, रजत कुमार, प्रीति राठी, अमित चौधरी, राहुल छिंद्र, अंपायर ललित, शिवानी, अमन बिष्ट, जितेंद्र, अवंतिका, देवांग, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos