{"_id":"69e8ca44b9b0cf003b0bd6eb","slug":"a-pledge-was-taken-to-make-the-earth-green-across-the-district-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-1263-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिलेभर में धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिलेभर में धरा को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विश्व पृथ्वी दिवस पर हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सहित विभिन्न संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, चित्रकला, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। इसकी शुरुआत जिला जज/अध्यक्ष डीएलएसए नरेंद्र दत्त, स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष नीतू जोशी और प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से किया। जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी है। मदरहुड विवि रुड़की में डीएलएसए ने पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और कुलपति नरेंद्र शर्मा ने परिसर में पौधरोपण किया। वहीं, जिला कारागार रोशनाबाद के बंदियों और राजकीय बाल गृहों के बच्चों के लिए चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सचिव कौर ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
-- -- -- -- -- -- --
स्कूल और कॉलेजों में भी हुए विविध कार्यक्रम
शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल, रावली महदूद में बच्चों ने पृथ्वी दिवस और हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन जैसी गतिविधियां हुईं, जिसमें छात्रों ने दोबारा प्रयोग होने वाली वस्तुओं का दान किया। इसी तरह प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। शिवडेल स्कूल और गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में भी पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित किए गए। शिवडेल स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भूमिका-निर्वहन, नृत्य और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी ने कहा कि पृथ्वी केवल हमारा निवास स्थान नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। गुरुकुल कांगड़ी में प्राध्यापकों ने पौधरोपण किया। सभी आयोजनों में प्रतिभागियों ने पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X