{"_id":"69e8c40634c938f3cb0be7d7","slug":"the-accused-in-the-murder-of-a-monk-have-been-arrested-but-the-deceased-remains-unidentified-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147817-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: साधु की हत्या करने वालो आरोपी गिरफ्तार, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: साधु की हत्या करने वालो आरोपी गिरफ्तार, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला का मामला,
- मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस खुद बनी वादी
साधु की हत्या करने वालो आरोपी गिरफ्तार, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में साधु की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी दीपक थापा के रूप में हुई है जिसने सोने की जगह पर हुए विवाद में साधु की डंडे और पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। मृतक साधु की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि 21 अप्रैल की तड़के कुलदीप पुत्र हरदियान निवासी मोहनपुरा रुड़की (हाल दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला) ने सूचना दी थी कि हाईवे पर पीपल के पेड़ के पास एक व्यक्ति बाबा के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गंगा घाट व पार्किंग क्षेत्रों में जांच की। संदिग्ध की लोकेशन गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग में मिलने पर पुलिस ने उसे सोते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दीपक थापा निवासी ग्राम पुरकोट तमगास, अंचल लुम्बिनी (नेपाल) ने बताया कि वह हाल ही में चंडीगढ़ से हरिद्वार आया था। 20 अप्रैल की रात नशे की हालत में बाबा से विवाद होने पर उसने पहले बांस के डंडे और फिर पत्थर से हमला किया, जिससे बाबा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X