{"_id":"69e8c924ad6c37f02b07fad7","slug":"child-killed-in-loader-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147821-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लोडर की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लोडर की टक्कर से बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरपुर की घटना, जांच शुरू
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे की लोडर की टककर से मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। पुलिस को सूचना मिली कि भगवती विहार कॉलोनी में एक ऑटो चालक ने लोडर वाहन चलाते हुए एक छोटे बच्चे को कुचल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि नवीन चंद्र पुत्र रमेश चंद्र गौड़ निवासी भगवती विहार का ढाई वर्षीय बेटा विनायक उर्फ गोली घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक अपने लोडर वाहन के साथ पड़ोस में चल रही शादी के लिए टेंट का सामान लेकर आया। लोडर वाहन ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सिटी अस्पताल हरिद्वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X