{"_id":"6984865288b88eba030a1f67","slug":"a-woman-who-had-come-to-attend-her-daughters-wedding-lost-her-bag-which-contained-rs-216-lakh-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144536-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बेटी की शादी करने आई महिला का बैग खोया, 2.16 लाख थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बेटी की शादी करने आई महिला का बैग खोया, 2.16 लाख थे
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा से बेटी की शादी करने आई एक महिला का बैग खो गया। बैग में 2.16 लाख रुपये रखे थे। इससे महिला के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए खोजबीन शुरू की और कुछ ही घंटों में बैग को ढूंढ लिया। इसके बाद महिला को बैग सुपुर्द कर दिया। उसने बैग पाकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीन फरवरी को बड़ा बाजार रोहतक हरियाणा निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि वह अपनी बेटी की शादी कराने होटल मधुबन रानीपुर आई थी। बस अड्डे से ई-रिक्शा में बैठकर रानीपुर मोड़ आई। यहां ई-रिक्शा से उतरते वक्त बैग उसी में छूट गया, जिसमें बेटी की शादी के लिए करीब 2.16 लाख रखे हैं। महिला को ई-रिक्शा का नम्बर व रिक्शा चालक का नाम पता कुछ भी पता नही था।
सूचना मिलते ही एक टीम बैग की तलाश करने के लिए लगाई गई। टीम ने सीसीटीवी खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से ई-रिक्शा को चिह्नित कर लिया। बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा को तलाश करने के बाद बैग बरामद कर लिया गया। चालक ने बताया कि वह भी बैग लौटाने के लिए महिला की तलाश कर रहा था। बताया कि बैग में 2.16 लाख थे और पूरे पैसे सहित बैग लौटा दिया।
Trending Videos