{"_id":"69848577d2a6c9b91d0285a5","slug":"fir-lodged-against-ten-people-including-husband-for-harassment-of-married-woman-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-144524-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विवाहिता के उत्पीड़न में पति सहित दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विवाहिता के उत्पीड़न में पति सहित दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सहरून पुत्री इरशाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 दिसंबर 2023 को उसका निकाह तनवीर निवासी ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर थाना लक्सर के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारने लगे और दहेज की मांग करते हुए उससे मारपीट करने लगे। पति तनवीर, सास समीना व तौहीद, यासीन, रूकसाना, नसीम, महबिस, शमां, इससार, नसीमा ने दहेज में दस लाख लाने का दबाव बनाते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया।
आरोप है कि सभी ने मारपीट कर उसे घर बाहर निकाल दिया। धमकी दी कि जब तक दस लाख रुपए लेकर नहीं आएगी तब तक यहां नहीं आना। आरोप है कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत की तो उसका ससुराल वालों के साथ समझौता करा दिया और उसे उनके साथ भेज दिया। इसके कुछ दिन बाद फिर से ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos