सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man died after drowning while bathing in the Ganges

Haridwar News: गंगा में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning while bathing in the Ganges
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऊंचे पुल के पास गंगा में नहाते समय एक 24 वर्षीय युवक डूब गया। खोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शिवशंकर निवासी साईं नगर लोनार थाना फतेहपुर, जिला उन्नाव यूपी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि ऊंचे पुल के पास चौधरी चरण सिंह घाट पर गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया है। सूचना पर चेतक पर तैनात आरक्षी बृजमोहन और पवन मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जल पुलिस को भी बुलाया गया। संयुक्त टीम ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान चलाया और कुछ देर बाद युवक को गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करण निवासी पंजाब के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed