सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man was found hanging in the Kankhal police station area

Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र में फंदे से लटका मिला युवक

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging in the Kankhal police station area
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में किराये के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, लोकेश (25) पुत्र जगजीत सिंह निवासी धनौरी खुर्द, बिसराई, जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश कनखल क्षेत्र के गत्ता अबूवाला स्थित राजा गार्डन, आदर्श नगर में किराये के कमरे में पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी ढाई साल की एक बेटी है। बताया गया कि बुधवार शाम उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार को कमरे के भीतर लोकेश का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed