सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uma, Nirmal, and Mala Giri appointed as Vice Presidents of the Central Haridwar Division

Haridwar News: मध्य हरिद्वार मंडल की उपाध्यक्ष बनीं उमा, निर्मल और माला गिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Uma, Nirmal, and Mala Giri appointed as Vice Presidents of the Central Haridwar Division
विज्ञापन
- भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने घोषित की मंडल कार्यकारिणी
Trending Videos

- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों का किया स्वागत
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की मध्य हरिद्वार मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने यह घोषणा की। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला प्रभारी संजीव चौधरी और मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। इसमें उमा चौहान, निर्मल राजपूत और माला गिरी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीषा वर्मा, रीना धीमान और रजनी सैनी मंडल महामंत्री नियुक्त की गई हैं। अनीता शर्मा और बिंदिया गोयल को मंडल महामंत्री का पदभार सौंपा गया है। सीमा नामदेव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा और रीना विश्नोई कार्यकारिणी सदस्य बनी हैं। ज्योति, प्रतिमा, नीलम सैनी, स्वीटी यादव और इसराना भी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त की गई हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी का कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम मंडल में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। यह टीम संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed