सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Complaint filed with DM regarding encroachment on water sources

Haridwar News: डीएम से जलस्रोतों पर अतिक्रमण की शिकायत की

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed with DM regarding encroachment on water sources
विज्ञापन
बहादराबाद। ब्लॉक क्षेत्र के बहादराबाद, गढ़मीरपुर, दादूपुर गोविंदपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जमीनों ,तालाबों और पानी के कुओं पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि भूमाफिया और कुछ दबंग किस्म के लोग ने सरकारी भूमि,तालाबों की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं जबकि कई स्थानों पर पुराने कुओं को मिट्टी और मलबा डालकर बंद किया जा रहा है। इससे जल संरक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले इन तालाबों और कुओं का उपयोग पशुओं को पानी पिलाने, सिंचाई और वर्षा जल संचयन के लिए किया जाता था लेकिन लगातार हो रहे अतिक्रमण से जल स्रोत खत्म होने की कगार पर पहुंच गए हैं। गर्मी के मौसम में जल संकट बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर सरकारी जल स्रोतों को सुरक्षित कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कब्जाधारियों से सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त करने की मांग की। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed