सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jai Maa Mission's World Peace Meditation Continues

Haridwar News: जय मां मिशन की विश्व शांति साधना जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Jai Maa Mission's World Peace Meditation Continues
विज्ञापन
हरिद्वार। जय मां मिशन की ओर से विश्व शांति के लिए 40 दिवसीय विशेष साधना हरिद्वार में चल रही है। साधना के 25वें दिन कई संत महंतों ने श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम पहुंचकर साध्वियों को आशीर्वाद दिया। मिशन की अध्यक्ष शरण ज्योति मां और साध्वी जीवन ज्योति मां के नेतृत्व में यह साधना हो रही है। साध्वी जीवन ज्योति मां ने संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज ने जय मां मिशन की स्थापना की थी। यह मिशन साधना, संस्कृति और सेवा का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि साध्वियों की यह साधना देश में खुशहाली लाएगी। स्वामी हरिहरानंद और स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि मातृशक्ति की साधना से विश्व में अशांति समाप्त होगी। इससे मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर जगदीश चावला, पूजा ज्योति मां, शीतल ज्योति मां, दिव्य ज्योति मां, परम ज्योति मां, प्रकाश ज्योति मां और शरद ज्योति मां उपस्थित थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed