सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man who lured a minor girl to Punjab has been arrested

Haridwar News: नाबालिग को बहलाकर पंजाब ले गया युवक, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
A young man who lured a minor girl to Punjab has been arrested
विज्ञापन
-रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
Trending Videos

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी युवक को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही किशोरी को भी सकुशल ढूंढ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 20 मई को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से लापता होने की सूचना रानीपुर कोतवाली में दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि पड़ोसी अंकुश (26) किशोरी को बहलाकर अपने साथ लुधियाना ले गया है। पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी वर्तमान में लुधियाना में पंजाब माता मंदिर क्षेत्र की गली नंबर-12 में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 19 मई को किशोरी को अपने साथ पंजाब ले गया था जहां उसने उससे शादी कर ली थी। दोनों किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed