सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A youth was duped of Rs 15.89 lakh in the name of online trading.

Haridwar News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 15.89 लाख की ठगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 15.89 lakh in the name of online trading.
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफे झांसा देकर साइबर ठगों ने जाल में फंसाकर रकम उड़ा कर दी। अलग-अलग बार में करीब 15.89 लाख हड़प लिए गए। साइबर क्राइम सेल में चली जांच के बाद अब पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि जनवरी माह में कुछ व्यक्तियों ने फोन के जरिये से उससे संपर्क साधा। विश्वास दिलाते हुए झांसे में ले लिया और कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होगा। उसके एसबीआई खाते से 19 जनवरी को आईएमपीएस के जरिये एक खाते में 18,951 रुपये ट्रांसफर कराए और फिर 20 जनवरी को एक अन्य खाते में 43,892 रुपये ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि फिर 20 जनवरी को एनईएफटी के माध्यम से 69,002 रुपये व 1,28,978 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसी तरह 21, 22, 23 जनवरी तक प्रकार अलग-अलग माध्यमों से कुल 15.89 लाख रुपये की रकम हड़प ली। बाद में साइबर ठगी होने का पता चलने पर 27 जनवरी को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। वहां से जांच के बाद मामला शहर कोतवाली ट्रांसफर किया गया। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed