सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested with 1.5 kg of hashish

Haridwar News: डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 1.5 kg of hashish
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात टीम गश्त पर थी। जटवाड़ा पुल के पास नहर पटरी की ओर जाते समय एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन निवासी नाथनगर ज्वालापुर बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह चरस ललतारो पुल के पास रहने वाले विक्की उर्फ बादशाह नाम के व्यक्ति से लाया था और इसे वह घाटों लोगों को बेचता है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed