{"_id":"699d85c53e91e9013507b139","slug":"accused-of-extortion-of-rs-5-crore-report-on-court-order-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145374-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में भूमि खरीद-फरोख्त के एक मामले में अब नया मोड़ आ गया है। संत ने दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने निजी कंपनी के निदेशक सहित दो को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, स्वामी शिवानन्द भारती निवासी सप्तसरोवर मार्ग हरिद्वार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी हरिपुर कलां, तहसील ऋषिकेश स्थित भूमि खरीदने के लिए मैसर्स रुड़की रिजोर्ट एंड होटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सन्नी कपूर ने उनसे संपर्क किया था। 19 अगस्त 2023 को विक्रय अनुबंध हुआ, जिसमें छह माह के भीतर आंशिक और एक वर्ष में पूर्ण भुगतान का आश्वासन दिया गया। शर्तों में यह भी उल्लेख था कि समय पर भुगतान न होने पर बयाना जब्त होगा।
आरोप है कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, जिससे अनुबंध स्वतः समाप्त हो गया। बाद में 17 मई 2024 को सन्नी कपूर ने शपथपत्र देकर भुगतान में असमर्थता जताई और 200 रुपये प्रति वर्गफुट अतिरिक्त क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया। 20 मई 2024 को आईसीआईसीआई बैंक हरिद्वार शाखा का 14 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो 21 मई को बाउंस हो गया।
अधिवक्ता के माध्यम से सन्नी को नोटिस भी भेजा। 4 जुलाई 2025 को उनके पुत्र आशीष भारती के साथ पुनः एग्रीमेंट किया गया, लेकिन धनराशि की व्यवस्था न होने के कारण 11 जुलाई 2025 को इसे निरस्त कर 11.34 करोड़ रुपये बैंकिंग माध्यम से सेटलमेंट के रूप में प्राप्त किए गए। आरोप है कि 30 अगस्त 2024 को सन्नी कपूर और रोहित कोहली ने संपत्ति के एक हिस्से का बैनामा अपने परिचितों के नाम करा दिया। आरोप लगाया कि 19 सितंबर 2025 को रोहित कोहली ने फोन पर धमकी देते हुए संपत्ति से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा और 5 करोड़ रुपये की मांग की। रकम न देने पर गाड़ी में नशीला पदार्थ या अवैध हथियार रखकर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X