सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of molestation and attempted kidnapping arrested with pistol

Haridwar News: छेड़खानी, अपहरण की कोशिश का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of molestation and attempted kidnapping arrested with pistol
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने युवती से छेड़खानी और अपहरण के प्रयास और तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वाजिद निवासी ग्राम राजपुर रानीपुर के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 25 जनवरी को सुमननगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वाजिद ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री से छेड़खानी की और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिस पर न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च की रात सलेमपुर मार्ग से आरोपी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती से दोस्ती करने की कोशिश की थी। मना करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया और विरोध होने पर तमंचा दिखाकर फरार हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed