सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two groups clashed at the police station, and five people were arrested for creating a ruckus

Haridwar News: थाने में भिड़े दो पक्ष, हंगामा करने पर पांच आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed at the police station, and five people were arrested for creating a ruckus
विज्ञापन
हरिद्वार। झगड़ा करने के बाद सिडकुल थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसी मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिए। जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को थाने में बुलाया। पूछताछ के दौरान ही दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे पर हमला करने पर उतारू हो गए। काफी समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी शोभित निवासी उदारा थाना मितौली, लखीमपुर खीरी, अनिल निवासी देवी थाना मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, सुग्रीव व राजीव निवासी मोहल्ला कोटकला थाना पिहानी, जिला हरदोई, गौरव निवासी मुम्मरपुर हरदोई का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सभी आरोपी यहां सिडकुल के महादेवपुरम कॉलोनी में किराये पर रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed