फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ADG reviews arrangements for Kanwar Mela.

Haridwar News: कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का एडीजी ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

Fri, 07 Aug 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
ADG reviews arrangements for Kanwar Mela.
- कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी से देखे जिले के प्रमुख स्थान
विज्ञापन

- भीड़ के अनुसार डायवर्जन प्लान सक्रिय करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचने पर एडीजी ने कंट्रोल रूम से संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख कांवड़ मार्गों, हाईवे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर यातायात की स्थिति देखी।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने उन्हें वर्तमान में लागू यातायात प्लान, हाईवे और कांवड़ पटरी की स्थिति के साथ ही अब तक गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके कांवड़ियों की संख्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने डाक कांवड़ के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को पहले से चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह और एसपी ट्रैफिक निशा यादव को निर्देशित किया कि डाक कांवड़ में आने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान को तत्काल सक्रिय किया जाए।
उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों का दबाव न बढ़े और वहां से वाहनों की सुगम निकासी होती रहे, इसके लिए पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। हाईवे और कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डाक कांवड़ के दौरान यातायात संचालन के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed