फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Expressed outrage over lack of promotion

Haridwar News: कर्मचारियों ने पदोन्नति न होने पर जताया आक्रोश

Fri, 07 Aug 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Expressed outrage over lack of promotion
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड देहरादून ने कर्मचारियों की पदोन्नति न होने पर आक्रोश जताया है। मामले की स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वर्चुअल हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि लिपिक संवर्ग में पदों की कमी के कारण लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, वाहन चालक के पदों पर पदोन्नति की जानी थी, लेकिन महानिदेशालय की ओर से फाइल को वर्षों से घुमाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कुछ कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए पिछले वर्ष 2025 में कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे, किंतु, एक साल के लगभग हो गया है, मगर पदोन्नति करने की जगह फिर से नाम मांगे जा रहे हैं, ताकि, अन्य संवर्ग को उसका लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री सुनील अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति 1996 के बाद 2016 में हुई थी, किंतु, महानिदेशालय की ओर से उसमें भी 78 पदों के जगह सिर्फ 47 पदों पर चतुर्थ श्रेणी और तीन पदों पर वाहन चालक की पदोन्नति हुई थी। 28 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रह गए थे। ऑनलाइन बैठक में राजेंद्र तेश्वर, सचिन, मूल चंद चौधरी, नाथी राम रजनी देवी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed