सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alleged Baba arrested for sexually assaulting and molesting a girl

Haridwar News: बालिका से अश्लील हरकत व छेड़खानी में कथित बाबा गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 23 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Alleged Baba arrested for sexually assaulting and molesting a girl
विज्ञापन
- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
Trending Videos

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कुमार बाबा निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी एक नामी अखाड़े से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 अप्रैल को एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी छह वर्षीय बेटी अपने भाईयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर में बालिका घबराई हुई घर आई और माता-पिता को बताया कि एक बाबा ने उसके साथ गलत हरकत की है। पिता ने बाहर आकर देखा तो कांगड़ी के एक आश्रम में रहने वाला शिवकुमार बाबा भागते हुए दिखाई दिया। अन्य बच्चों ने बताया कि उसी बाबा ने छेड़खानी की है। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। मुखबिर की सहायता से बृहस्पतिवार को आरोपी शिव कुमार बाबा को तिरछा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed