सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike Parked Outside Room Stolen; Report Filed

Haridwar News: कमरे के बाहर खड़ी बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bike Parked Outside Room Stolen; Report Filed
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कमरे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। शिवम विहार कॉलोनी फेस-2 सलेमपुर निवासी विपुल पंवार ने पुलिस को बताया कि वह एंकर पैनासोनिक कंपनी में कार्यरत हैं। नौ मई की रात ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने अपनी बाइक कमरे के बाहर खड़ी कर दी थी। खाना खाने के बाद वह सो गए। सुबह उठने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात करीब दो से तीन बजे के बीच एक व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को घर के बाहर से ले जाने का आरोप
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को घर के बाहर से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को अंकुश नाम का युवक 11 मई को घर के बाहर से अपने साथ ले गया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो किशोरी युवक के घर से मिली है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed