{"_id":"6a44ff0bdb6691e31108f488","slug":"char-dham-registration-center-shifted-to-the-district-tourism-office-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-150891-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिला पर्यटन कार्यालय में शिफ्ट हुआ चारधाम पंजीकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिला पर्यटन कार्यालय में शिफ्ट हुआ चारधाम पंजीकरण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। चारधाम यात्रियों के लिए ऋषिकुल मैदान में चल रहा पंजीकरण केंद्र जिला पर्यटन कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। ऋषिकुल मैदान में करीब ढाई माह यात्रियों के पंजीकरण किए गए।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए ऋषिकुल मैदान में शिविर लगाया गया था। पंजीकरण केंद्र 17 अप्रैल को शुरू कर दिया गया था। 20 काउंटरों पर चारधाम यात्रियों के पंजीकरण किए जा रहे थे, ऋषिकुल केंद्र पर चार लाख 60 हजार 418 यात्रियों के पंजीकरण किए गए।
अब स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने और मानसून सीजन शुरू होने से धीरे-धीरे पंजीकरण संख्या कम होने पर पंजीकरण केंद्र बुधवार से जिला पर्यटन केंद्र कार्यालय परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां सात खिड़कियों पर यात्रियों के पंजीकरण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनील नौटियाल ने बताया कि अब जब तक चारधाम यात्रा चलेगी, तब तक जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में बनाए गए पंजीकरण केंद्र का संचालन होगा।