{"_id":"6a2178aa1ad8fe89b603b80d","slug":"contaminated-water-problem-in-kotnifs-mohalla-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149717-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कोटनिफ्स मोहल्ले में दूषित पानी की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कोटनिफ्स मोहल्ले में दूषित पानी की समस्या से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पिछले कई दिनों से आ रहा दूषित पानी, 20 से अधिक परिवार प्रभावित
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वार्ड नंबर 49 लक्कड़हारान के मोहल्ला कोटनिफ्स में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में 20 से ज्यादा परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि तीन दिनों से नलों में मटमैला और दूषित पानी आ रहा है जिससे पेयजल संकट के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी राव आहद, वसीम, नेक, ताज, असद, अयान, शारिक और राव अजमल ने बताया कि नलों से आने वाले पानी में गंदगी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी खरीदने या अन्य स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल लाइन की जांच कर जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि संबंधित टीम को भेजकर इसे दिखवाया जाएगा। कई बार किसी निजी कनेक्शन में समस्या होती है। फिर भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos