सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uproar at Municipal Corporation over street lighting, office closed

Haridwar News: स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर नगर निगम में हंगामा, कार्यालय किया बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Municipal Corporation over street lighting, office closed
विज्ञापन
करीब आधा घंटा चला हंगामा, निगम कार्यालय में ताला लगाकर जताया विरोध
Trending Videos

- रोस्टर पर वार्डाें में स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करने का लगाया आरोप
- हंगामा प्रदर्शन के बाद सहायक नगर अधिकारी ने दिया आश्वासन
हरिद्वार। शहर की बिगड़ी पथ प्रकाश व्यवस्था के संबंध में बृहस्पतिवार को आक्रोशित कांग्रेसियों और पार्षदों ने नगर निगम पथ प्रकाश कार्यालय में कर्मचारियों को करीब आधा घंटा कार्यालय में बंद कर दिया। मौके पर जमकर नारेबाजी की इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्डों में पथ प्रकाश के लिए लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर उन्हें ठीक करने के लिए रोस्टर के आधार पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। आरोप है कि संबंधित वार्ड के रोस्टर के बावजूद कर्मचारी समय पर लाइटें ठीक करने नहीं पहुंच रहे थे। इससे नाराज होकर पार्षद हिमांशु गुप्ता और रोहित सेठी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और पथ प्रकाश अनुभाग में विरोध जताया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों और पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई और कर्मचारियों ने भी कार्यालय बंद करने की बात कह दी, जिसके बाद पार्षदों और कांग्रेसियों ने अंदर बैठे कर्मचारियों सहित कार्यालय को बंद कर दिया। इससे कर्मचारी भीतर ही फंस गए और मौके पर जमकर नारेबाजी हुई। सूचना मिलने पर सहायक नगर अधिकारी श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण रोस्टर के अनुसार कार्य प्रभावित हो रहा है, क्योंकि कई बार कर्मचारियों को अन्य आवश्यक कार्यों में लगाया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही व्यवस्था सुधारकर रोस्टर के अनुसार वार्डों में कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और कार्यालय का ताला खोला गया, जिसके बाद कर्मचारी बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed