{"_id":"6a54c9c97f7dd2dada074bf1","slug":"demand-for-sit-to-investigate-theft-of-offerings-at-badrinath-dham-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-3023-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी पर एसआईटी गठित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी पर एसआईटी गठित करने की मांग
Mon, 13 Jul 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
हरिद्वार। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी पर चिंता जताई है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि धाम करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र धाम में चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस प्रकरण का शीघ्र और निष्पक्ष खुलासा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। स्वामी रसिक महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की। इसमें सीसीटीवी निगरानी, चढ़ावे की पारदर्शी व्यवस्था और नियमित सुरक्षा ऑडिट शामिल है। मा.सि.रि.