फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thieves Steal Gold and Silver Jewelry from House

Haridwar News: घर से चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात

Mon, 13 Jul 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Thieves Steal Gold and Silver Jewelry from House
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

पथरी। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालकिन किसी जरूरी काम से अपनी बहन के घर रोहतक गई हुई थीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हेमा शर्मा निवासी पथरी स्टेशन के पास, थाना पथरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच जुलाई को अपनी बहन के घर रोहतक गई हुई थीं। अगले दिन उनके भाई ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद वह हरिद्वार लौटीं। घर पहुंचने पर अंदर रखा सोने और चांदी का सामान गायब मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। अब रविवार की देर रात मामले में लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चोरी के मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed