{"_id":"69b95605f9af09edb206982f","slug":"demand-raised-to-increase-pension-for-elderly-widow-and-disabled-women-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146227-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 5000 करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 5000 करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने सीएम को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के प्रतिनिधि अंशुल सिंह चौहान को सौंपा है। वर्तमान 1500 प्रतिमाह पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 5000 करने की मांग उठाई है। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हाल के समय में विभिन्न वर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। विधायकों की पेंशन और भत्तों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन में भी इजाफा किया गया है। इसके बावजूद वृद्धा, विधवा और दिव्यांग जन अब भी कम पेंशन पर निर्भर हैं। वर्तमान 1500 प्रतिमाह की राशि महंगाई के इस दौर में बेहद कम है और इससे जीवन-यापन करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि अन्य राज्यों में इसी श्रेणी के लाभार्थियों को 3000 से अधिक पेंशन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में भी पेंशन राशि बढ़ाना समय की मांग है। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भरण-पोषण पेंशन को न्यूनतम 5000 प्रतिमाह किया जाए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके। इस दौरान चौधरी चरण सिंह, सीताराम, आनंद प्रकाश गौड़, गुलाब राय, सतपाल, साधना, सुरेंद्र शर्मा, सुंदरलाल, महेंद्र शर्मा, प्रेम भारद्वाज, भोपाल सिंह, शिवचरण आदि मौजूद रहे।
Trending Videos