{"_id":"69e8c1bbac622d36dd0eed70","slug":"due-to-the-lack-of-a-gas-connection-midday-meals-are-being-cooked-on-a-stove-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-147806-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गैस कनेक्शन का अभाव, चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गैस कनेक्शन का अभाव, चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ली के 78 छात्र-छात्राओं के लिए चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर है भाेजन माताएं
बहादराबाद। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ली में अब तक गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है, जिसके चलते विद्यालय में अध्ययनरत 78 छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन चूल्हे पर तैयार किया जा रहा है। इस स्थिति से भोजन माताओं को दैनिक कार्य में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन माताओं के अनुसार लकड़ी जलाने और भारी बर्तनों को संभालने से शारीरिक थकान बढ़ती है। साथ ही, चूल्हे के धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी इस कार्य में बाधा बन रही है। अभिभावकों ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि विद्यालय में गैस कनेक्शन का अभाव कई वर्षों से बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवदोष ने बताया कि विद्यालय में 78 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। गैस कनेक्शन नहीं होने के कारण भोजन चूल्हे पर बनाना पड़ता है, जिससे विद्यालय परिसर की दीवारें काली हो रही हैं और भोजन माताओं को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X