{"_id":"69ee251f03ed557df90b7249","slug":"electricity-and-water-shortages-are-causing-a-stir-with-villagers-facing-a-double-whammy-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-148015-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली-पानी के संकट से हाहाकार, ग्रामीण झोल रहे दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली-पानी के संकट से हाहाकार, ग्रामीण झोल रहे दोहरी मार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ग्राम पंचायत गजीवाली आर्य नगर के ग्रामीणों को ढोलनी पड़ रही परेशानी, जिम्मेदार हैं बेखबर
श्यामपुर। ग्राम पंचायत गजीवाली आर्य नगर एक ओर भीषण गर्मी में बिजली कटौती तो दूसरी ओर पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। श्यामपुर क्षेत्र के गजीवाली और आसपास के ग्रामीण इन दिनों दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में पेयजल का गहरा संकट बना हुआ है जिससे ग्रामीणों का हाल बेहाल है। पानी के साथ ही बिजली की किल्लत की भी ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पिछले तीन दिन से नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीण बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। साथ ही भीषण गर्मी के इस मौसम में रात के समय हो रही लगातार बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ पानी नहीं है और दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली ने जीना मुश्किल कर दिया है। कहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच बिजली-पानी का न होना किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति बिकट बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का गुस्सा ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति फूट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम के स्थानीय कर्मचारियों से लेकर उच्च अधिकारी तक इस गंभीर समस्या पर कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है।
लो प्रेशर के कारण पानी गांव तक पहुंच पा रहा है और ज्यादा तेज मोटर चलाएंगे तो मोटर फुखनेका डर रहता है जैसी प्रेशर ठीक होगा गांव में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। - दीपक भट्ट जल संस्थान जेई
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X